फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INC: 'चीन की घुसपैठ पर जवाब क्यों नहीं दे रही सरकार', सोनिया गांधी का सरकार से सवाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2022 11:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्ष के नेताओं ने सरकार से मांग की कि चीन के साथ हुए टकराव पर संसद में चर्चा कराई जाए। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार चर्चा नहीं कराने के अड़ियल रुख पर कायम है, जबकि जनता व सदन सीमा की असल स्थिति जानना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Congress MP Sonia Gandhi and other Opposition leaders protest in front of the Gandhi statue - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत व चीन की सेना के बीच पिछले दिनों हुए टकराव पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने चिंता जताई है। पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद उन्होंने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

विपक्ष के नेताओं ने सरकार से मांग की कि चीन के साथ हुए टकराव पर संसद में चर्चा कराई जाए। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार चर्चा नहीं कराने के अड़ियल रुख पर कायम है, जबकि जनता व सदन सीमा की असल स्थिति जानना चाहते हैं। सोनिया गांधी ने सवाल किया कि सरकार चीन के आक्रमण का आर्थिक पाबंदियां लगाकर जवाब क्यों नहीं दे रही है? 
 


देश की आर्थिक स्थिति निराशाजनक : सोनिया
सीपीपी की बैठक में सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि देश की आर्थिक स्थिति निराशाजनक है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि सब ठीक है। पीएम ने कुछेक नियुक्ति पत्र बांटे, जबकि करोड़ों लोग अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें