केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय की ओर से की गई 'लटके झटके' वाली टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने पलटवार किया है।
स्मृति ईरानी ने भी किया था पलटवार
कांग्रेस नेता अजय राय के बयान के बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने ट्वीट किया था कि सुना है राहुल गांधी ने आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?
बता दें, अजय राय की टिप्पणी के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यूपी में कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, कांग्रेस नेता अजय राय ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा है कि इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। यह सामान्य क्षेत्रीय भाषा है।