फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: '2014 में ही सीएम बनने वाला था, राहुल के फोन से पलट गई बाजी', CM सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी

Tue, 17 Feb 2026 02:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने साल 2014 के उस घटनाक्रम का जिक्र किया है, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। उनके अनुसार सोनिया गांधी ने उन्हें सीएम बनने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन राहुल गांधी के एक फोन से सबकुछ बदल गया। पढ़ें, उन्होंने क्या कुछ बताया है...
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, असम के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें खुद असम का मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ की तारीख तय करने को कहा था। सीएम सरमा ने बताया कि उस समय कांग्रेस के 58 विधायकों का समर्थन उनके साथ था और वे मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी; भारत के लिए क्यों अहम? जानें विरोध की वजह

उस समय असम में क्या हुआ था?
साल 2011 विधानसभा चुनाव के बाद असम कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई थी। पार्टी के कई विधायक चाहते थे कि उस समय के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की जगह हिमंत सरमा को सीएम बनाया जाए। हिमंत बिस्व सरमा के अनुसार, सोनिया गांधी ने उनसे कहा था कि वे शपथ लेने की तारीख तय कर लें। उन्होंने सोचा था कि वे कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले के बाद जून 2014 में शपथ लेंगे।
विज्ञापन


फिर अचानक क्या बदला?
हिमंत बिस्व सरमा ने आगे बताया कि उस समय राहुल गांधी अमेरिका में थे और उन्होंने वहां से कांग्रेस नेताओं को फोन किए। इसके बाद पूरा माहौल बदल गया और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।



इसके बाद क्या हुआ?
इस घटना से आहत होकर हिमंत बिस्व सरमा ने 2015 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा को असम में पहली बार सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद साल 2021 में वे असम के मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: लड़कियों से छेड़छाड़ और पथराव को लेकर दो समुदायों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

उस वक्त मलाल था, लेकिन अब खुश
इस पूरी घटना पर अब सीएम हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि उस समय उन्हें दुख हुआ था, लेकिन अब वे मानते हैं कि जो हुआ अच्छा हुआ। उनके मुताबिक, भाजपा में रहकर उन्हें असम और सनातन धर्म की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे कभी किताब लिखेंगे तो इस पूरे घटनाक्रम का विस्तार से खुलासा करेंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें