फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लड़कियों से छेड़छाड़ और पथराव को लेकर दो समुदायों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 17 Feb 2026 02:11 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक के एक इलाके में सोमवार देर रात पत्थरबाजी की घटना के बाद तनाव फैल गया। आरोप है कि एक समुदाय के कुछ युवकों ने पिछले सप्ताह घरों पर पत्थर फेंके और बीते तीन दिनों से लड़कियों को परेशान किया। 
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिक्कमगलुरु के विजयपुरा इलाके में सोमवार देर रात पत्थरबाजी की घटना हुई। इसके बाद तनाव फैल गया, जिससे दो समुदायों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोप सामने आए हैं कि एक समुदाय के कुछ युवकों ने पिछले सप्ताह घरों पर पत्थर फेंके। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से लड़कियों को परेशान किया, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें- Great Nicobar: ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के कड़े पालन का निर्देश

विज्ञापन


दो युवकों को एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध तरीके से घूम रहे दो युवकों को एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इसके तुरंत बाद, दोनों समुदायों के सैकड़ों युवक बसवनहल्ली पुलिस स्टेशन और सरकारी अस्पताल के सामने जमा हो गए, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया। जहां एक समूह ने दावा किया कि वे पत्थरबाजी में शामिल नहीं थे।  वहीं दूसरे समूह ने घरों पर हमलों और कथित उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- ATS: ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी, जिसके चलते वे तुरंत मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। इस बीच, घायल हुए दोनों युवकों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें