फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाली महान हस्ती थे वाजपेयी: सोनिया

Fri, 17 Aug 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी जी ऐसे कद्दावर नेता थे, जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए खड़े रहते थे। पीएम, मंत्री और सांसद हर भूमिका में उन्होंने अपनी इस प्रतिबद्धता को निभाया। 

विज्ञापन


उनका ओजपूर्ण व्यक्तित्व और मैत्रीपूर्ण व्यवहार हर किसी को कायल कर देता था। वह अच्छे वक्ता, दूरृदृष्टि वाले नेता होने के साथ साथ देश के हित को सबसे ऊपर रखने वाले देशभक्त भी थे। 

इस सबसे भी खास यह था कि उनका दिल बहुत बड़ा था। चाहे विपक्षी दलों के नेताओं से मिलते, विदेशी नेताओं से या गठबंधन के नेताओं से या फिर अपनी पार्टी के सहयोगियों से, सभी के साथ उनका बर्ताव आदर सम्मान वाला रहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी आधुनिक भारत के बड़े नेताओं में थे : मनमोहन 

वाजपेयी महान राष्ट्रभक्त और आधुनिक भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा में लगा दिया। भारत रत्न अटल जी शानदार वक्ता, प्रभावशाली कवि, असाधारण जनसेवक, उत्कृष्ट सांसद और महान प्रधानमंत्री थे। उनकी देश सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

उन्होंने अपनी क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित किया, जिससे भारत को कई देशों से संबंध सुधारने में मदद मिली। खासतौर से अपने पड़ोसी देशों के साथ। उनकी क्षमता और व्यक्तित्व ऐसा था, जिसे सभी लोगों का प्यार और सम्मान मिला।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें