फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, लगातार नाचीं 87.18 घंटे

Fri, 08 Apr 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोनी चौरसिया ने तोड़ा अपनी ही रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
लगातार 124 घंटे कथक कर विश्व कीर्तिमान बनाने का सपना साकार करने मंच पर उतरीं सोनी चौरसिया ने शुक्रवार सुबह 9.18 बजे अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 9.18 बजे तक लगातार 87.18 घंटे कथक किया। अपना रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही सोनी ने ब्रेक लिया।
विज्ञापन


गुरुवार शाम छह बजे तक उन्होंने लगातार थिरकते हुए 72 घंटे पूरे कर लिए। 72 घंटे बाद भी उनके चेहरे पर थकान नहीं दिख रही थी। उधर, गुरुवार को सोनी की हौसलाअफजाई के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

मोहनसराय बाईपास स्थित माउंट लिटेरा स्कूल के सभागार में चार अप्रैल शाम छह बजे से शुरू विश्व कीर्तिमान रचने का यह सफर नौ अप्रैल को रात नौ बजे पूरा होगा। पहले दिन से बिना रुके सोनी चौरसिया भजन, ठुमरी, गजल आदि गीतों पर पूरी ताजगी के साथ मंच पर थिरक रही हैं। एक ओर जहां पर्यवेक्षकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, वहीं कॉलेज प्रबंधन भी व्यवस्था में पहले दिन से ही लगा हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम छह बजे तक सोनी ने अनवरत नृत्य 72 घंटे पूरे करने के साथ ही अपने पास 60 मिनट बचाए हैं ताकि किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर वह आराम कर सकें। इस बीच आयोजन स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. बीबी सिंह ने सोनी के परिवारीजनों, प्रशिक्षक राजेश डोगरा से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उधर आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी सोनी का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सफर कठिन लेकिन नामुमकिन नहीं

सोनी चौरसिया लगातार 87.18 घंटे कथक कर चुकी हैं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विश्व रिकार्ड के लिए निर्धारित 124 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे जैसे ही सोनी चौरसिया ने आधा सफर पूरा किया, परिवारीजनों के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। शहर के बीबी हटिया निवासी सोनी के पिता श्याम चंद चौरसिया और माता मधु समेत पूरा परिवार बहुत उत्साहित है।

माता-पिता ने बताया कि सोनी का यह सफर कठिन जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। पहली बार हुई चूक की परवाह किए बिना सोनी ने चार महीने तक पूरा कठिन अभ्यास शुरू कर दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बिटिया जरूर इतिहास रचेगी।

सुबह लिया आधे घंटे का ब्रेक

विश्व रिकार्ड के सफर में तेजी से आगे बढ़ती जा रहीं सोनी चौरसिया ने बुधवार की सुबह आधे घंटे का ब्रेक लिया। प्रशिक्षक राजेश डोगरा ने बताया कि सुबह 5:30 बजे सोनी ने आधे घंटे का ब्रेक लिया। इस दौरान उन्हें चिकित्सकों के सलाह पर नारियल पानी, शहद, लहसुन, तुलसी पत्ती, मुलेठी चूर्ण आदि दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें