बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कूपर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंस’ (एएमपीएएस) की ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल किया जाएगा। सोनम ने कहा कि यह मेरे लिए एक खास फिल्म है।
उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता के साथ यह मेरी पहली फिल्म थी और दूसरा इसमें एक ऐसा महत्वपूर्ण संदेश दिया गया जिसकी जरूरत भी थी। मैं काफी खुश हूं कि इसे ‘ऑस्कर लाइब्रेरी’ में रखने के लिए चुना गया है।
अभिनेत्री की यह फिल्म समलैंगिक संबंधों की एक प्रेम कहानी है, जिसमें समाज और परिवार के मोर्चे पर उनके समक्ष आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक, एएमपीएएस ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म की पटकथा की एक प्रति मांगी है ताकि उस अपने स्थायी संग्रह में शामिल कर सकें।