फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति आजाद भाजपा छोड़ थामेंगे कांग्रेस का हाथ, 15 को होंगे शामिल

Sun, 10 Feb 2019 03:41 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कीर्ति आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा से निलंबित चल रहे लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होंगे। बिहार की दरभंगा सीट से सांसद आजाद को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आजाद कांग्रेस में शामिल होने के बाद दरभंगा जाएंगे और समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ लगातार बयानबाजी के चलते भाजपा ने 2015 में उन्हें निलंबित कर दिया था। उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार कांग्रेस के बड़े नेता थे और राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे थे। 

हालांकि, कीर्ति के कांग्रेस में शामिल होने और दरभंगा से उम्मीदवारी जताने से महागठबंधन के कई नेताओं का चुनावी गणित गड़बड़ा सकता है। दरअसल, इस सीट से विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें