फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौसीफ मियां की पैरवी के लिए शारजाह रवाना हुआ बेटा, आज हो सकती है सुनवाई

Thu, 25 Oct 2018 07:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

शे की गोलियां बरामद होने के बाद शारजाह में हिरासत में लिए गए आला हजरत खानदान के वरिष्ठ सदस्य तौसीफ रजा खां के बेटे फैज रजा बुधवार को उनकी पैरवी के लिए जरूरी कागजात लेकर शारजाह रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को शारजाह की अदालत में इस मामले की सुनवाई होने की उम्मीद है। फैज मियां भारत सरकार की ओर से सत्यापित कागजात पेश कर तौसीफ मियां की रिहाई का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


तौसीफ मियां को शनिवार को शारजाह में हिरासत में लिया गया था। उनके पास नशे की कुछ गोलियां और अंगूठी-ताबीज जैसी कुछ चीजें बरामद हुई थीं जो शारजाह में प्रतिबंधित हैं। शारजाह पुलिस ने तौसीफ मियां को हिरासत में लेने के बाद उनसे मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन की मांग की थी। इसके बाद तीन दिन से तौसीफ मियां के बेटे फैज मियां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मदद से शारजाह प्रशासन द्वारा मांगे गए कागजात तैयार कराने में जुटे हुए थे। स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय से ये कागज सत्यापित कराने के लिए संतोष गंगवार ने अपने मंत्रालय के कुछ लोगों को साथ लगाया था।

विज्ञापन

गुरुवार को रिहाई होने की उम्मीद

बुधवार को विदेश और स्वास्थ्य मंत्रालय से कागज तैयार कराने के बाद यूएई दूतावास से भी उन्हें सत्यापित कराया गया जिसके बाद फैज मियां उन्हें लेकर शाम की फ्लाइट से शारजाह रवाना हो गए। दरगाह के सूत्रों ने बताया कि शारजाह की अदालत में बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को ही फैज मियां की ओर से अपने वकील की मार्फत शारजाह प्रशासन की ओर से मांगे गए कागज जमा कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की ही शाम को तौसीफ मियां की रिहाई हो जाएगी।     

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इस मामले में कहा कि मौलाना तौसीफ रजा खां के परिजन मुझसे मिले थे। उनके आग्रह पर विदेश और स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करा दी गई हैं। दोनों मंत्रालय और मंत्रियों से खुद संपर्क कर यूएई दूतावास से भी सभी कागजात सत्यापित करा दिए हैं। ये कागजात लेकर तौसीफ मियां के परिजन शारजाह रवाना हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें