अधिवक्ता का आरोप है कि फिरोज ने एयरपोर्ट से निकलते ही उन्हें कार में बैठाया और जबरन मुरादाबाद ले आया। मझोला थाना क्षेत्र में मैनाठेर की मिलक में फिरोज ने अपने साथी स्क्रैप कारोबारी रईस के घर में अधिवक्ता को एक कमरे में बंद कर दिया। अधिवक्ता के फोन से परिजनों को मैसेज करके पांच लाख रुपये और 15 लाख रुपये के चेक मंगवा लिए।
बुधवार को इंदौर से मुरादाबाद पहुंची अधिवक्ता की बेटी इलमा की शिकायत पर मझोला पुलिस ने छापा मारकर अधिवक्ता को मुक्त कराया। इंस्पेक्टर मझोला का कहना है कि फिरोज आलम, मशकूर, हाजी यामीन, रईस, मेराज, लियाकत, अशफाक और नासिर के खिलाफ जबरन बंधक बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फिरोज को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रईस खुद को सपा नेता बताता है।