फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां को घर में कैद कर छठ पूजा के लिए गया बेटा, पांच दिनों तक रही बंद

Thu, 15 Nov 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
विज्ञापन
बुजुर्ग मां को घर में किया कैद
विज्ञापन

धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ बेहद बुरा भर्ताव किया है। एक ओर जहां लोग छठ मना रहे थे वहीं दूसरी तरफ उसकी मां घर में भूख से तड़प रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोपाल वर्णवाल नाम के व्यक्ति ने अपनी मां को घर में कैद कर दिया क्योंकि वह छठ पूजा के लिए आसनसोल जाना चाहता था।

विज्ञापन


पांच दिनों तक उसकी बूढ़ी मां घर में कैद रही। मां के पास खाने को भी कुछ नहीं था, साथ ही उनके पैर में भी चोट लगी थी। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकाला। घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुनघसा की है। यहां बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ रहती है।

जानकारी के मुताबिक वह 11 नवंबर को अपनी मां को कैद करके गया था। मां इतनी बुजुर्ग है कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। चोट लगने के कारण वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें