फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: कहीं सावन की झमाझम तो कहीं रिमझिम, दिल्ली, यूपी समेत यहां बारिश के आसार

Tue, 26 Jul 2022 09:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होगी। वहीं, गुजरात, कोंकण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में सावन की रिमझिम तो कई में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा।  मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मानसून को धार देने वाले कई सिस्टम बने हुए हैं, इनके असर से देश का बड़ा हिस्सा तरबतर होगा। 

विज्ञापन

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान और कच्छ के हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे चक्रवाती हवाएं चल रही हैं और बादलों में नमी भर कर देश पर मेहरबान हो रही हैं। 
यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर व उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मप्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होगी। वहीं, गुजरात, कोंकण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 



आज यहां बारिश का अनुमान

  • राजधानी दिल्ली एनसीआर में आज हल्की वर्षा का अनुमान है। वैसे पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।
  • गुजरात के कई जिलों में भी आज तेज बारिश होगी। मध्य प्रदेश, खासकर पूर्वी व पश्चिमी मप्र के कई हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा होगी। 
  • ओडिशा, झारखंड, , मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु में भी बारिश होगी। 
अगले दो दिनों में यहां मूसलाधार
  • आईएमडी ने 28 और 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका प्रकट की है। 
  • झारखंड में 28 और 29 जुलाई को तेज बारिश के आसार है।  
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी आज से 29 जुलाई तक झमाझम की उम्मीद है।

हिमाचल में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए चार दिनों के लिए येलो अलर्ट किया गया है। राज्य के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में 29 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। भूस्खलन की भी आशंका है। पर्यटकों व आम जनता को सतर्क रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


11 फीसदी ज्यादा हुई औसत वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार चालू मानसून काल में अब तक देश के 14 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई तो आठ राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हुई। देशभर की बात करें तो अब तक सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा औसत बारिश हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें