फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार, पैन कार्ड बनवा चुके हैं कुछ रोहिंग्या: सरकार

Thu, 04 Jan 2018 09:09 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के आधार, पैन और वोटर कार्ड हासिल करने के कुछ घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन इन गैरकानूनी शरणार्थियों के रहने की जगह देने का कोई मामला सामने नहीं आया है। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि रोहिंग्याओं को गैरकानूनी ढंग से रहने की जगह उपलब्ध कराने की कोई स्पष्ट खबरें नहीं आई हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- रोहिंग्या शरणार्थियों को जारी रहेगी मदद: शेख हसीना

एक लिखित जवाब में रिजिजू ने कहा कि हालांकि कुछ रोहिंग्याओं के गलत तरीकों से आधार, पैन और वोटर कार्ड हासिल करने की घटनाएं सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी ऐसी घटनाओं का पता लगा है संबंधित राज्य और संबद्ध प्राधिकरण ने इन दस्तावेजों को रद्द करने के साथ अन्य कार्रवाई की है। रिजिजू ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार भारत में करीब 40 हजार रोहिंग्या रह रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ओबीसी संशोधन बिल लोकसभा में पेश 

सरकार ने बुधवार को महत्वपूर्ण ओबीसी बिल को लोकसभा में पेश किया। पिछले सत्र में राज्यसभा की तरफ से प्रस्तावित संशोधनों को नकारते हुए सत्ताधारी भाजपा ने दृढ़तापूर्वक कहा कि यह सरकार की पिछडे़ वर्ग को सशक्त करने की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के प्रस्ताव वाले बिल में अधिकतर उन प्रावधानों को रखा गया है जो लोकसभा में पारित मूल बिल में मौजूद थे। 

हालांकि संविधान (123वां संशोधन) बिल 2017 पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और टीएमसी सदस्य कल्याण बैनर्जी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें