फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया जीते चाहे हारे, फिर भी रहेगी नंबर-1

Thu, 04 Jan 2018 07:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : bcci
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का रिजल्ट चाहे कुछ भी रहे लेकिन टीम इंडिया के आईसीसी रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टीम इंडिया नंबर-1 स्थान पर फिर भी बनी रहेगी। वहीं, यदि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीनों मैच जीत लेती हैं तो वह शीर्ष दो में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रैंकिंग में टीम इंडिया का अभी 124 अंक हैं। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया से 13 अंक पीछे है यानी दक्षिण अफ्रीका का रैंकिंग में 111 अक हैं। मगर आगामी 5 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करती है तो फिर दोनों टीमों के समान 118 अंक हो जाएंगे।

पढ़ेंः- INDvSA: शिखर धवन पहले टेस्ट के लिए फिट, रविंद्र जडेजा हुए बीमार
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में भी टीम इंडिया नंबर एक पर बना रहेगा क्योंकि दशमलव की गणना के मुताबिक वह दक्षिण अफ्रीका से आगे रहेगा। दशमलव की गणना में टीम इंडिया के 118.47 अंक जबकि दक्षिण अफ्रीका के 117.53 अंक होंगे। इसके विपरीत यदि टीम इंडिया तीनों टेस्ट जीतने में सफल रहता है तो विराट कोहली की टीम के 128 अंक हो जाएंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 107 अंक रह जाएंगे।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले सीरीज में 3-0 की बढ़त लेकर अपना तीसरा स्थान पक्का कर दिया है। इंग्लैंड को हालांकि पांचवें स्थान पर जाने से बचने के लिये अंतिम टेस्ट जीतना होगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया
यदि ऑस्ट्रेलिया 4-0 से सीरीज जीतती है तो उसके 104 अंक हो जाएंगे और वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड के 99 अंक हो जाएंगे और वह पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। सीरीज का परिणाम 3-1 रहने का मतलब होगा कि ऑस्ट्रेलिया 102 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड 101 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहेगा।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में पहली बार 900 रेटिंग अंकों तक पहुंच सकते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोहली के अभी 893 अंक हैं और अच्छे प्रदर्शन से वह 900 रेटिंग अंक हासिल करने वाले कुछ खास बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

वहीं, चेतेश्वर पुजारा के कोहली से 20 अंक कम हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला शीर्ष दस में से सातवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा की निगाह शीर्ष पर पहुंचने पर रहेगी। वह अभी जेम्स एंडरसन से नौ अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें