फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या विवाद: कुछ और बैंकों से ईडी ने मांगी वित्तीय जानकारी

Mon, 16 May 2016 04:02 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन और बैंकों से किंगफिशर एयरलाइंस और उसके शीर्ष अधिकारियों के वित्तीय लेनदेन की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैंकों से किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े सभी घरेलू और विदेशी लेनदेन का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इनमें से किस खाते से पैसा दिया गया, और वह किस खाते में गया, जैसी जानकारियां शामिल हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस जानकारी को हासिल करने का आशय यह पता लगाना है कि इसमें मनी लांड्रिंग का मामला बनता है या नहीं, या फिर यह पैसा किसी टैक्स हेवन देश में तो नहीं पहुंचाया गया।

ईडी ने जिन बैंकों से जानकारी मांगी है, उनमें निजी और सार्वजनिक दोनों तरह की बैंक शामिल हैं। पिछले सप्ताह इसमें से कुछ जानकारियां ईडी को मुहैया करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या के लक्जरी जेट को खरीदार का इंतजार

व‌िजय माल्‍या
‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ के नाम से पहचाने जाने वाले विजय माल्या का निजी लक्जरी विमान इस बुरे वक्त में अपने खरीदार का इंतजार कर रहा है। माल्या से कर्ज की रकम वापस लेने के लिए इसकी नीलामी की जानी है। माल्या के इस विमान में आलीशान सोफे, तकिये, बिस्तर, बार, शॉवर के साथ बाथरोब भी है। 

इस 25 सीट वाले विमान के भीतर कई शानदार तस्वीरें हैं, तो इसके बाहरी हिस्से पर माल्या के तीनों बच्चों, एक बेटे और दो बेटियों के नाम हैं। माल्या के नाम के शुरुआती अक्षर वीजेएम भी इस विमान पर लिखे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें