अन्नाद्रमुक के दो बड़े नेताओं ओ पन्नीरसेल्वम और ई.के पलानीसामी के बीच सुलह हो सकती है। पार्टी के कुछ नेताओं ने इस ओर इशारा किया है।
पार्टी में विभाजन , राज्य में सरकार की अस्थिरता और राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचता देखकर पार्टी के कुछ नेता पन्नीरसेल्वम और पलानीसामी के बीच सुलह करवाने पर बात कर रहे हैं। पार्टी को खत्म होने से बचाने के लिए इस सुलह पर वी के शशिकला और टीटीवी दिनकरन के संज्ञान के बिना बात की जा रही है।
एक सूत्र के अनुसार पार्टी में विद्रोह की स्थिति है। मंत्रियों का एक समूह दिनकरन से नाराज है उन लोगों ने आर के नगर की कैंपेंनिंग में भी अनिच्छा जताई। पार्टी में इस मामले पर विचार-विमर्श चल रहा है। कुछ लोगों ने पलानीसामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। लेकिन वो प्रतिरोध करने से डरते हैं।
दोनों नेताओं के बीच के सुलह की संभावना पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम टीटीवी कैंप में मंत्रियों और विधायकों के संपर्क में हैं। ये विद्रोह केवल शशिकला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ है। पार्टी में विभाजन की स्थिति गहरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हममें और उनमें यही अंतर है कि हम सार्वजनिक तौर पर विरोध कर रहे हैं जबकि वो ऐसा नहीं कर रहे।