फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24वीं महालेखा नियंत्रक बनीं सोमा रॉय बर्मन, जेपीएस चावला का लिया स्थान

Sun, 01 Dec 2019 03:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Soma Roy Burman - फोटो : PIB
विज्ञापन
सरकार ने 1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी सोमा रॉय बर्मन को नया महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया है। बर्मन 24वीं महालेखा नियंत्रक हैं तथा इस पद पर पहुंचने वाली सातवीं महिला हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने बर्मन को महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया है। नियुक्ति एक दिसंबर 2019 से प्रभावी है।

बर्मन ने 33 साल के करियर में गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बर्मन अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें