सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने रविवार को मणिपुर हिंसा का समाधान खोजने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य में हो रही समस्याओं का समाधान संवैधानिक तरीकों से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर बातचीत की जाए तो समाधान जल्दी मिल सकता है। बता दें कि इन दिनों सुप्रीम कोर्ट क पांच न्यायाधीशों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दो दिवसिय दौरे पर है। इसी दौरान न्यायमूर्ति गवई ने ये बातें कही।
अपनी मणिपुर यात्रा को बताया महत्वपूर्ण
बिष्णुपुर में राहत शिविरों का किया दौरा
न्यायमूर्ति गवई ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर में राहत शिविरों का दौरा किया। साथ ही वहां के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वहां उपस्थित सभी लोगों ने शांति की बहाली की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग वर्तमान स्थिति को जारी रखने के बजाय संवैधानिक तरीकों से राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए एकजुट होकर काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Manipur: 'मणिपुर में शांति बहाली में हुई प्रगति, और भी आगे बढ़ने की जरूरत है', इंफाल में बोले कानून मंत्री
इसके अलावा, न्यायमूर्ति गवई ने मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार द्वारा शुरू की गई नई परियोजनाओं की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने चूड़ाचांदपुर में राहत शिविर में युवतियों द्वारा 'वी शैल ओवरकम...' गाने की भी प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि एक दिन यह सच होगा।