फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.86 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट की खरीद प्रक्रिया शुरू, आपूर्ति अप्रैल 2020 तक: राजनाथ

Mon, 08 Jul 2019 10:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
siachin - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की आपूर्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि जैकेट की कमी को दूर करने के लिए आपूर्ति में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि 2009 तक 3,53,755 बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी। इस कमी को दूर करने के लिये लंबे समय तक खरीद नहीं की गयी। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि कमी को दूर करने के लिये सरकार ने अप्रैल 2016 में 1.86 लाख जैकेट की खरीद प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बताया कि इसकी आपूर्ति अप्रैल 2020 तक हो जाएगी। इनमें दस हजार जैकेट की आपूर्ति हो गई है, 37 हजार की आपूर्ति इस साल के अंत तक हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने काह कि अत्यधिक ऊंचाई वाले सियाचिन जैसे अति दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों की मौसम जनित बीमारियों से होने वाली मौत की संख्या में पिछले तीन सालों में दो गुना से अधिक गिरावट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों की मौत का आंकड़ा 2016 में 20 था। यह संख्या 2017 में पांच और 2018 में आठ रह गया। उन्होंने बताया कि जांच में मौत की वजह अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के प्रतिकूल हालात के कारण पलमोनरी इडीमा और पलमोनरी थ्रम्बो एम्बोलिज्म बीमारियों सहित अन्य सामान्य वजहें बतायी गयी है।

सिंह ने बताया कि इन इलाकों में तैनाती से पहले और बाद में सैनिकों की विस्तृत मेडिकल जांच की जाती है। इसके अलावा इन इलाकों में तैनात सैनिकों को स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों से बचाने के सभी कारगर उपाय मुहैया कराये जाते हैं। इसमें टेलीमेडिसिन सुविधाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें