फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद परिवार बोला, जब तक CM घर नहीं आते तब तक करेेगें अनशन

Sun, 23 Oct 2016 01:45 PM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला संभल 
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहीद सुधीश कुमार का परिवार फिर अड़ गया है। उनकी पत्नी, मां और पिता का अनशन अभी खत्म नहीं हुआ है। शहीद की मां व पत्नी ने यह कहते हुए अन्न ग्रहण करने से मना किया कि जब तक सीएम घर नहीं आ जाते तब तक हम अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन


शहीद के बड़े भाई ने चेतावनी दी कि रविवार शाम तक सीएम के गांव आने की जानकारी न मिली तो पूरा गांव अंत्येष्टि स्थल पर आमरण अनशन करेगा। उधर, शहीद की पत्नी और मां की सेहत बिगड़ गई है। शहीद सुधीश कुमार की मां संतो देवी और पत्नी कविता ने बुधवार को सीएम को बुलाने की मांग को लेकर अन्न त्याग दिया था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

शहीद की मां और पत्नी की हालत बिगड़ गई

- फोटो : amar ujala
इसके बाद शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने शहीद के घर पहुंच कर पिता ब्रह्मपाल, मां संतो देवी, पत्नी कविता और बहन बबिता को जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया था। उस समय तो शहीद के परिवार ने जूस पी लिया था लेकिन अन्न ग्रहण नहीं किया।

परिजनों ने जब शनिवार को शहीद की मां और पत्नी को भोजन खिलाने का प्रयास किया तो  उन्होंने यह कहते कि मना किया कि जब तक सीएम घर नहीं आ जाते तब तक हम अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। चार दिन से अन्न ग्रहण न करने के चलते शहीद की मां और पत्नी की हालत बिगड़ गई। शनिवार को शाम निजी डाक्टर ने गांव में पहुंचकर मां और पत्नी का उपचार किया। साथ उन्हें हल्का भोजन लेने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें