सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख फेक इनकाउंटर में मामले में अमित शाह के खिलाफ दायर की गई एक याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में अमित शाह को क्लिन चिट दिए जाने का विरोध किया गया था जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया।
याचिका पर करीब आधे घंटे तक सुनवाई करने के बाद जस्टिस एसए बोब्दे और अशोक भूषण की बेंच ने इसे खारिज कर दिया। यह याचिका पूर्व नौकरशाह और सोशल एक्टिविस्ट हर्ष मंडेर की ओर से दाखिल किया गया था।
मंडेर ने बाम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शोहराबुद्दीन मामले में क्लीन चिट दे दी गई थी।