फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 600 लड़कियों से मांगी अश्लील तस्वीरें और वीडियो, इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 01:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

चेन्नई पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उसपर पांच सितारा होटल में फ्रंट ऑफिस नौकरी के नाम पर 16 राज्यों की 600 महिलाओं से अश्लील तस्वीरें और वीडियो मांगने का आरोप है। आरोपी खुद को होटल का एचआर मैनेजर बताकर बात करता था। तस्वीरें मिलने के बाद वह पीड़िताओं को ब्लैकमेल करके पैसा मांगा करता था। आरोपी का नाम क्लीमेंट राज चेजियान उर्फ प्रदीप है। उसे उसके घर से साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िताएं आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सहित कई और राज्यों से ताल्लुक रखती हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि प्रदीप एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी का कर्मचारी है और वह अपने घर से एक फर्जी एचआर कार्यालय चलाता था। उसने 600 महिलाओं को धोखा देने की बात कबूली है। 33 साल के आरोपी ने निराशा में महिलाओं के नंबर इकट्ठा करने शुरू किए थे।

मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी की आमतौर पर नाइट शिफ्ट हुआ करती थी और उसने दावा किया है कि चूंकि वह अकेला महसूस करता था पत्नी के काम करने को लेकर निराश था इसलिए उसने मशहूर ई-क्लासिफाईड पोर्टल से शौक के तौर पर महिलाओं के नंबर इकट्ठा करने शुरू कर दिए। लेकिन जल्द ही उसने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन


प्रदीप पहले महिलाओं को मशहूर पांच सितारा होटल का एचआर मैनेजर बनकर संपर्क किया करता था। वह उन्हें बताता कि होटल को फ्रंट ऑफिस जॉब के लिए एक आकर्षक महिला की जरूरत है। इसके बाद वह उनसे फोन पर बात करता था और उन्हें अपनी महिला साथी अर्चना जगदीश के साथ दूसरे राउंड का इंटरव्यू देने के लिए बोलता। इसके बाद वह दूसरे नंबर के जरिए पीड़िताओं से वाट्सऐप पर संपर्क करता और उनसे विभिन्न एंगलों से उनकी न्यूड तस्वीरें मांगता। 

इसके बाद प्रदीप अपना अगला कदम उठाते हुए महिलाओं को वीडियो कॉल करता और उन्हें कपड़े उतारने को बोला करता था ताकि उसे उनका पूरा शरीर दिख सके। इसे वह कथित तौर पर एक सॉफ्टवेयर के जरिए रिकॉर्ड कर लेता था। उसके कबूलनामे के अनुसार उसने अभी तक 16 राज्यों की 600 महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो इकट्ठा किए हैं। पुलिस के सहायक आयुक्त ने कहा कि हम जब्त किए गए गैजेट्स को विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें