फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सर, सिद्धू को किसी तरह से रोकिए..

Mon, 18 Jul 2016 09:16 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से त्यागपत्र देने के बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। तीन महीने पहले ही सिद्धू को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद चुना था। सोशल मीडिया पर उनके फैसले को आम आदमी पार्टी में शामिल होने से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कई लोग उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी देखे रहे हैं। भाजपा के लोकसभा सांसद रह चुके सिद्धू कॉमेडी शो के जज भी रह चुके हैं। फिलहाल वे कपिल शर्मा शो में नियमित रूप से शामिल होते हैं। सिद्धू के इस कदम पर कई लोगों ने कई चुटीली टिप्पणियाँ भी की हैं।

‏@yaps9 ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- लो भाई। सिद्धू भी आप में गए। कॉमेडी शो करवा लो।
विज्ञापन

'केजरीवाल के पास कोई रियल लीडर नहीं है'

- फोटो : फाइल फोटो
‏@RevanthAdepu ने लिखा है- केजरीवाल के पास कोई रियल लीडर नहीं है। तभी वे सिद्धू को आप में शामिल करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।
गुरप्रीत सिंह ने ट्विटर हैंडल (‏@gscldh) ने लिखा है- मैं नहीं समझता हूँ कि सिद्धू कभी कांग्रेस में शामिल होंगे। जबकि बिरेंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू का आप में शामिल होना चाहिए।

‏@dattatr12464740 ने लिखा है- जोक पार्टी के रूप में आप में पहले से ही मान हैं, अब सिद्धू आ रहे हैं और जोक के बिग बॉस एके तो है हीं। ट्विटर हैंडल ‏@swaroopvivek से विवेक स्वरूप ने लिखा है- सिद्धू कॉमेडी सर्कस के लिए बने हैं, वे राजनेता के रूप में फिट नहीं हैं।

फजलुर रहमान (‏@fazlur31) ने लिखा है- बीजेपी से सिद्धू को छीन लिया, लेकिन कपिल शर्मा के दर्शकों से सिद्धू को मत छीन लेना। जबकि विपुल (‏@vipulPrajapat6) ने लिखा है- कपिल शर्मा जी, आपके शो की तो वाट लगने वाली है, सिद्धू पाजी की वजह से। ट्विटर हैंडल ‏@nskush123 से नरेंदर लिखते हैं- नरेंद्र मोदी सर, सिद्धू को किसी तरह से रोकिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें