कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर आरोप लगा है कि वे लोकसभा में सो गए थे। वहां उस समय गुजरात में दलितों पर अत्याचार को लेकर बहस चल रही है। टीवी पर उनकी आंख बंद की हुई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक पक्ष ये कह रहा है कि राहुल गांधी सदन में सो रहे थे, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थक इससे इनकार कर रहे हैं।
कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि इतने शोर-शराबे में कोई कैसे सो सकता है, तो दूसरी ओर कांग्रेस समर्थक माने जाने वाले तहसीन पूनावाला का कहना है कि राहुल गांधी चिंतन कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब चुटकी ली। सत्य नारायण ने लिखा है- राहुल रात को कम टीवी देखा करो, अभी मॉनसून सत्र चल रहा है।