फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुर्गों की लड़ाई रोकने को पिजड़े में कैद हुआ टेनिस स्टार'

Wed, 20 Jul 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेटा का कैंपेन मुर्गों की लड़ाई के खिलाफ है। - फोटो : PETA india
विज्ञापन
पेटा (पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के एड कैंपेन के तहत भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने अपने फैंस से कहा है कि वे मुर्गों की लड़ाई (कॉक फाइटिंग) को बढ़ावा न दें। आपको बता दें कि मुर्गों की लड़ाई एक ऐसा खेल है जिसमें एक रिंग के भीतर दो मुर्गों को लड़ाया जाता है। अमूमन इसका नतीजा एक मुर्गे की मौत से तय होता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं बोपन्ना

बोपन्ना अपने फैंस को 'टेनिस एक खेल है, मुर्गों की लड़ाई नहीं' का संदेश दे रहे हैं। - फोटो : PETA india
रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुषों के डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार रोहन बोपन्ना पेटा के इस नए कैंपेन में दिखाई दे रहे हैं। पिजडे़ के अंदर बैठे रोहन बोपन्ना अपने हाथों में तख्ती थामे हुए हैं इस पर 'टेनिस एक खेल है, मुर्गों की लड़ाई नहीं' लिखा हुआ है। 

रियो में बोपन्ना से देश को बड़ी उम्मीदें हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पेटा के पक्ष में फैसला दिया था। - फोटो : PETA india
दिसंबर 2014 में इस कैंपेन के लिए जाने माने फोटोग्राफर सैम मोहन ने विजुअल शूट किए। गौरतलब है कि इसी साल सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से खेलों के नाम पर जानवरों और जीवों के उपयोग को लेकर पेटा के पक्ष में फैसला दिया था।
विज्ञापन

पेटा जानवरों और जीवों के लिए काम करती है।

रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बोपन्ना - फोटो : PETA india
टेनिस के डबल्स वर्ग की रैंकिंग में रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं। 2013 में बोपन्ना ने डबल्स वर्ग में तीसरी रैंकिंग हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें