फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को भूल गए..

Tue, 19 Jul 2016 06:51 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा सांसद का पद छोड़ने के बाद ऐसी अटकलें लग रही हैं कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वैसे सिद्धू के त्यागपत्र के बाद आम आदमी पार्टी के नेता बढ़-चढ़कर सिद्धू के समर्थन में बयान दे रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं। साथ ही वे भाजपा को घेर भी रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- शीर्ष नेतृत्व के तानाशाही रवैए के कारण ईमानदार और अच्छे लोग भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। फिर क्या था, लोगों ने इस पर केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया।

ट्विटर हैंडल ‏@khushi2434 से ख़ुशी ने लिखा है- कहीं केजरीवाल सर प्रशांत भूषण और योगेंद्र अंकल को भूल तो नहीं रहे है? उन्होंने भी बीजेपी ही छोड़ा था शायद? ‏@Happu90 ने लिखा है- जाओ चाचा, ताली ठोको। सनी श्रीनिधि (‏@contactsunny) ने लिखा है- केजरीवाल जी, आपकी पार्टी के लोगों ने भी आपके बारे में ऐसा ही कहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल सर, ग्रेट ग्रैंड मस्ती का रिव्यू?

अविनाश राय ने ट्विटर हैंडल (‏@iAvinash16) से लिखा है- केजरीवाल जी, आपके कहने का मतलब है जो देश की जनता ने मोदी को PM चुना है वो ईमानदार नही है सिर्फ आप ही ईमानदार हो।

सचिन जैन ने लिखा है- केजरीवाल सर, ग्रेट ग्रैंड मस्ती का रिव्यू? लेकिन केशव ने ट्विटर हैंडल ‏@Kumar_Ke5hav से लिखा है- केजरीवाल जी, ईमानदारी भाजपा में विकलांग है। राकेश ने लिखा है- सही कहा सर। बीजेपी में सबको घुटन हो रही है।

भावेश पुजारा ने ट्विटर हैंडल ‏@bhaveshtaurian ने लिखा है- सिद्धू जी, आपके साथ भी केजरीवाल यही करेहा। अच्छा होगा आप से दूर रहें आप। दिलीप जैन (‏@dilipjain1979) ने लिखा है- आपके इस ट्वीट से मैं भाव-विभोर हो गया और सभी की याद आ गई- प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और विनोद बिन्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें