फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर: लॉकडाउन से पहले टूटे फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम, खरीदारी करने बाजार में उमड़े लोग

Sat, 13 Mar 2021 07:59 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

  • 15 मार्च से 21 मार्च तक लगेगा लॉकडाउन
  • राज्य के अन्य जिलों में भी प्रतिबंध जारी
विज्ञापन
नागपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नागपुर शहर में 15 मार्च से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, इस लॉकडाउन से पहले शहर में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम टूटते नजर आए। दरअसल, लोग खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े। सोशल मीडिया पर नागपुर के कॉटन मार्केट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसमें सैकड़ों-हजारों लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर में एक हफ्ते का लॉकडाउन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। इसके तहत नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, अकोला में 12 मार्च से 15 मार्च सुबह आठ बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, जबकि परभणी जिले में भी 15 मार्च को सुबह छह बजे तक पाबंदिया रहेंगी। इसके अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें