फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के चौरीचौरा में बदमाशों के हमलावर होते ही भाग खड़े हुए एसओ

Tue, 16 Oct 2018 05:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के चौरीचौरा स्थित रउतैनिया गांव में दबिश देने पुलिसकर्मी उस समय भाग खड़े हुए, जब बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने जैसे ही फायरिंग शुरू की, एसओ डटकर मुकाबला करने की भाग चले। उसके बाद मातहतों ने भी पीछे हटना मुनासिब समझा। मौके पर एक दरोगा और दो सिपाही फंस गए, जो गोली के छर्रे और सरिया के हमले से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


दरोगा घनश्याम वर्मा ने तो गांव के ही एक घर में छिपाकर जान बचाई। पुलिस टीम ने घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाने के बाद उनकी तलाश शुरू की। उसके बाद उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया। चर्चा है कि तलाशी के दौरान पुलिस ने मिथुन के घर से नेपाल की करेंसी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार को भी बरामद किया है।

बदमाशों के संख्या की नहीं थी सटीक जानकारी

पुलिस को मुखबिर के जरिए बदमाश मिथुन के होने की जानकारी तो हो गई थी, लेकिन और बदमाशों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। अधूरी तैयारी से दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उसके बाद वे फरार हो गए।

पिस्टल लेकर घायल दरोगा की कर रहे थे तलाश 
गांव में चर्चा है कि मिथुन को पुलिस की गोली लगी है। उसके बाद दरोगा घनश्याम की सरकारी पिस्टल बदमाशों ने लूट ली। दरोगा भागकर छिप गए। बदमाशों ने उन्हें तलाशा। बदमाश चिल्ला रहे थे कि दरोगा को गोली मारेंगे। हालांकि वह दोबारा बदमाशों के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

पहले भी फायरिंग कर फरार हो चुका है मिथुन

30 नवंबर 2017 को भी मिथुन पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। पुलिस ने खोराबार के कुसम्ही में घेराबंदी की थी और उसके दो साथी मनीष और सुजीत को पकड़ा था। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। मिथुन उस समय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें