फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB जवानों को पिकअप से रौंदने की कोशिश 

Thu, 21 Jul 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
एसएसबी जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तस्करी की सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों को बुधवार की शाम पेड़ारी चौराहे के समीप तस्करों ने पिकअप से रौंदने की कोशिश की। घटना में जवानों की बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों जवानों को भी चोट आई है। परसामलिक थानाक्षेत्र के पेड़ारी चौराहा और बिषखोप गांव के नजदीक  बुधवार को  एसएसबी जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप पर उर्वरक और लकड़ी लेकर तस्कर नेपाल जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसबी के सिविल  विभाग के दो जवान अटल बिहारी यादव और लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर रुके नहीं बल्कि  पिकअप लेकर भागने लगे। जवानों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकनी चाही तो चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

दोनों जवान गिर गए लेकिन संभलकर गाड़ी को रोकने के प्रयास में पिकअप पर चढ़ गए तो चालक ने गाड़ी को लहराते  पत्थर पर टकरा कर जवानों को कुचलने का प्रयास किया, जवानों ने कूदकर अपनी जान बचाई। तस्कर पिकअप लेकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परसा मलिक थाने की पुलिस भी वहां थी लेकिन तस्करों का पिकअप रोकने के बजाय थाने की तरफ चली गई। दोनों जवान घायलावस्था में थाने पर पहुंचे। इस संबंध में एसएसबी के एरिया आर्गनाइजर मनोज कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस से संपर्ककर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का प्रयास होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें