फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: स्मृति ईरानी आज से आकाशवाणी पर करेंगी नए शो की मेजबानी, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय खबरें

Wed, 15 Nov 2023 07:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसारण आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में कामयाब महिलाओं की सफलता की कहानियां एवं उनके व्याख्यान शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास मंत्री बुधवार से आकाशवाणी पर सुबह 9 से 10 बजे तक 'नई सोच नई कहानी द जर्नी विद स्मृति ईरानी' नामक रेडियो शो की मेजबानी करेंगी। इसका प्रसारण आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में कामयाब महिलाओं की सफलता की कहानियां एवं उनके व्याख्यान शामिल किए जाएंगे।  

विज्ञापन

इसरो ने युवाओं को किया आमंत्रित
इसरो ने अंतरिक्ष चुनौतियों से निपटने और भविष्य के मिशनों के लिए युवाओं को रोबोटिक रोवर्स के लिए नवाचार और डिजाइन के लिए आमंत्रित किया है। इसका टैग लाइन ''आइए एक अंतरिक्ष रोबोट बनाएं'' होगा।

चंद्रयान-3 विक्रम की सफल लैंडिंग और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अन्वेषण के बाद, इसरो ने कहा कि वह चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों के लिए भविष्य के रोबोटिक अन्वेषण मिशनों के लिए तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह संगठनात्मक उद्देश्यों के अनुरूप प्रौद्योगिकी विकास गतिविधियों में भाग लेने के लिए शिक्षा जगत और उद्योग के लिए अद्वितीय अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

रोबोटिक्स चैलेंज यूआरएससी 2024 के नाम से आयोजित होगा कार्यक्रम
अंतरिक्ष में विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यूआरराव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी/इसरो) भारत के युवाओं को भविष्य के मिशनों के लिए रोबोटिक रोवर्स के नए विचारों और डिजाइनों के लिए आमंत्रित करता है। यह अंतरिक्ष रोबोटिक्स के क्षेत्र में छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। भाग लेने वाली संस्था रोबोटिक्स और इसरो इंटरप्लेनेटरी मिशनों के लिए युवाओं के बीच रचनात्मक सोच का अवसर प्रदान करेगा। इसे इसरो रोबोटिक्स चैलेंज-यूआरएससी 2024 ने नाम से आयोजित किया जाएगा, जिसका टैग लाइन 'आइए एक अंतरिक्ष रोबोट बनाएं' होगा।

ई-सिगरेट के दुष्प्रभावों की छात्रों को दें जानकारी’
तंबाकू, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थों की तरह ही ई-सिगरेट और ई-हुक्का भी बेहद खतरनाक होते हैं। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इन आधुनिक नशीले पदार्थों के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसीलिए‘टीचर्स अगेंस्ट वेपिंग’ नाम समूह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर इस संबंध में जागरूकता अभियान का आग्रह किया है।

समूह ने देशभर के स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के इस बाबत पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि स्कूली छात्रों के बच्चों को इन ई-सिगरेट और ई-हुक्का जैसे नए आधुनिक तंबाकू उपकरणों से बचाने की जरूरत है। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को इसके बारे में जानकारी देना जरूरी है।

तीन साल के अमेरिकी बच्चे के भारतीय चचेरे भाई को दी लिवर दान की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लिवर प्रत्यारोपण की गंभीर जरूरत वाले तीन वर्षीय अमेरिकी बच्चे को बड़ी राहत देते हुए उसके दूर के भारतीय चचेरे भाई को अंग दान करने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मामले में जीवन बचाने के लिए पूर्ण शर्तों पर कानूनी आवश्यकता के पालन पर विचार नहीं करेगा। हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी अन्य मामले के लिए मिसाल नहीं माना जाएगा।

जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा, मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा 9 किसी विदेशी को उसके दूर के भारतीय रिश्तेदार के अंग दान से रोकता है, लेकिन इस मामले में विशिष्ट अपवाद को अपनाते हुए हम लिवर दान की अनुमति देते हैं।

समय पूर्व रिहाई के लिए सजा के वक्त लागू नीति ही होगी मान्य: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी कैदी की समय पूर्व रिहाई के लिए उसे सजा सुनाए जाने की तारीख पर लागू नीति ही मान्य होगी। ऐसा तब तक होगा जब तक उसके बाद कोई अधिक उदार नियम अस्तित्व में नहीं आ जाते। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने उत्तराखंड में एक हत्या के दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में समय से पहले रिहाई की मांग की गई थी। दोषी 24 साल की वास्तविक सजा और 30 साल की सजा काट ली है। उत्तराखंड के वकील ने कहा, 9 नवंबर, 2000 को पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होने के बाद, समय से पहले रिहाई की नीति समेत अविभाजित राज्य में लागू कुछ कानून और नीतियां अपनाई गईं और वे तब तक लागू रहीं जब तक नए राज्य ने अपनी नीतियां नहीं बना लीं।

गाल: नड्डा के नाम पर विधायक से ठगी, गुजरात से दो गिरफ्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव उत्तर के विधायक अशोक कीर्तनिया से करीब ढाई लाख रुपये की ठगी के आरोप में बंगाल पुलिस ने गुजरात के मोरबी से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू सिंह और अर्जुन प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को बनगांव उपमंडल अदालत में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक कीर्तनिया ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर उनसे दो लाख 20 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया था। 20 मार्च को विधायक कीर्तनिया के पास नड्डा के नाम से एक फोन आया था, जिसमें उनसे राजस्थान में पार्टी चंदे के नाम पर एक कार्यक्रम के लिए पैसे भेजने को कहा गया था।

विधायक ने 21 मार्च को अपने बैंक खाते से 2 लाख 20 हजार रुपये भेज दिए थे, लेकिन कुछ दिन बाद उनको पता चला कि वे साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए है। उन्होंने 13 अप्रैल को बनगांव साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बैंकों में 10 फीसदी तक हिस्सा बेच सकती है सरकार
सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंकों में 10 फीसदी तक हिस्सा बेच सकती है। इन बैंकों में सरकार की फिलहाल 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। इस पर जल्द फैसला हो सकता है। बैंक इसके लिए योजना बनाकर सरकार को देंगे, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिन छह बैंकों में हिस्सेदारी बिक सकती है, उनमें बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक व यूको बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें