अखिलेश यादव ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की थी। उनका सहारा बने थे। भावभीनी श्रद्धांजलि।
राजभर ने व्यक्त की संवेदनाएं
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!
सुरेश रैना ने भी किया याद
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महान प्रेरक, वक्ता और खेल प्रेमी नहीं रहे।