कर्नाटक चुनाव की रैलियों के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने माहौल को हल्की बनाने की कोशिश करती दिखी। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मीम शेयर की थी। उनके इस मीम को शेयर करते हुए एक घंटा भी नहीं हुआ था कि देखते ही देखते उनके इस मीम पर लाइक और कमेंट की बौछार होने लगी।
स्मृति ईरानी का दिखा अलग अंदाज
स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक प्रचलित भारतीय कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उलटा चश्मा के किसी एक एपिसोड की एक छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने सीरियल के दो मुख्य कलाकार दयाबेन और जेठालाल के दो वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में बादाम खाने के फायदे का जिक्र किया गया है। स्मृति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा- "कहानी का शीर्षक है- जिन्होंने फेरे लिए हैं, वे कृपया बादाम खाएं। #दयाबेन रॉक्स।"
राहुल गांधी हो गए ट्रोल
स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस मीम पर लोगों ने जमकर ठहाके लिए। एक घंटे के भीतर ही इस पोस्ट को छह हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुका है। कुछ ने इस क्लिप पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी ट्रोल कर दिया।
एक यूजर ने राहुल गांधी को ट्रोल करते हुए लिखा- "मैम, इस बादाम को राहुल गांधी तक पहुंचा दो।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा- "राहुल गांधी को रोज बादाम खाना चाहिए।"
कुछ अन्य यूजर्स ने स्मृति ईरानी के इस मीम के जरिए दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को वापस शो में लाने की अपील करने लगे। बता दें कि 2008 में शुरू हुए इस कॉमेडी सीरियल को लोग अभी तक पसंद करते हैं।