फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुणे में स्मृति ईरानी के होटल के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, महंगाई को लेकर प्रदर्शन

Mon, 16 May 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर लिखी गई एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए पुणे पहुंची थीं। एनसीपी कार्यकर्ताओं को जब इसकी भनक लगी तो वे होटल के बाहर पहुंच गए और महंगाई को लेकर उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोमवार को एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिस होटल में वह रुकी थी उसके बाहर नारेबाजी की और फिर होटल में घुसने का प्रयास किया। उसके बाद बालगंधर्व रंग मंदिर में भी एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा, जिसके बाद भाजपा और एनसीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर लिखी गई एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए पुणे पहुंची थीं। एनसीपी कार्यकर्ताओं को जब इसकी भनक लगी तो वे होटल के बाहर पहुंच गए और महंगाई को लेकर उग्र प्रदर्शन किया।  कार्यकर्ता अपने साथ गैस का सिलेंडर लेकर पहुंचे थे तो कुछ महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंची थीं। दरअसल, कार्यकर्ता महंगाई को लेकर अपना रोष जाहिर करना चाह रही थी। लेकिन प्रदर्शन उग्र होते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

नाराज भाजपा सांसद तलब केंद्रीय नेतृत्व को देंगे सफाई
दूसरी ओर, पटसन (जूट) क्षेत्र और पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई के प्रति केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को शीर्ष नेतृत्व ने तलब किया है। उन्होंने कहा कि वह उठाये गए मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व को सफाई देने को तैयार हैं और वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह पार्टी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, पहले से ही पिछड़ा जूट क्षेत्र केंद्र की नीति के कारण और कमजोर हो गया है। पटसन की समस्या को दूर करने को लेकर केंद्र हमारे सुझावों पर ध्यान नहीं दे रहा है। सांसद ने कहा कि पटसन उद्योग के हित में सच बोलने से उन्हें कोई झिझक नहीं है। अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के बराकपुर क्षेत्र से सांसद हैं, जो एक औद्योगिक क्षेत्र है। संसदीय क्षेत्र में कई जूट मिलें हैं, जो कच्चे पटसन का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें