फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Museum: अमित शाह, स्मृति ईरानी, शेखर कपूर पीएम संग्रहालय के सदस्य बने; संस्कृति मंत्रालय की अधिसूचना जारी

Tue, 14 Jan 2025 10:14 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष के रूप में पांच साल का फिर से कार्यकाल मिला है। संस्कृति मंत्रालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक सोसायटी में गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया है। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को संगठन का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल को एक बार फिर से पांच साल के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारी परिषद् पुनर्गठन पर इन हस्तियों को भी शामिल किया गया
इस प्रमुख संस्थान की सोसायटी में कई नए लोग शामिल हुए हैं। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सेवानिवृत्त सेना जनरल सैयद अता हसनैन, फिल्म निर्माता शेखर कपूर और संस्कार भारती के वासुदेव कामथ शामिल हैं।

कार्यकारी परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 34 की गई
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) की प्रमुख निर्णय लेने वाली सोसायटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। कार्यकारी परिषद विस्तार के बाद अब इसमें 29 की जगह 34 सदस्य होंगे। संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार सोसायटी और प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, नई दिल्ली की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन करती है। सोसाइटी और पीएमएमएल की कार्यकारी परिषद में नामित सदस्यों का कार्यकाल पांच साल होगा। अगले पांच साल की अवधि में कोई अगला आदेश जारी होने पर कार्यकाल में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन


इन नए सदस्यों के नाम जोड़े गए, 
समिति के नए सदस्यों में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षाविद चामूकृष्ण शास्त्री, पुरातत्वविद केके मोहम्मद (1976 में बाबरी मस्जिद स्थल की खुदाई करने वाली टीम का हिस्सा थे), वर्तमान में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रमुख व पुरातत्वविद बीआर मणि, शोधकर्ता रिजवान कादरी के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के 10 हजार साल के इतिहास को किताब में पिरोने वाले आईसीएचआर के अध्यक्ष प्रोफेसर रघुवेंद्र तंवर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार, इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय आदि के नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सूची में जिन प्रमुख सदस्यों को जगह नहीं मिली है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें