फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हथिनी की 'हत्या' पर सियासी उबाल, स्मृति ईरानी ने राहुल को घेरा 

Thu, 04 Jun 2020 11:59 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समृति ईरानी-राहुल गांधी
विज्ञापन
केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी को पटाखे से भरा अनानास खिलाकर मारने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर सियासत के गलियारों में भी हलचल मची हुई है। केंद्र सरकार ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस में सियासत का नया दौर शुरू हो गया है। भाजपा के निशाने पर हैं केरल से सांसद राहुल गांधी।
विज्ञापन

 


स्मृति ईरानी का राहुल पर निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घटना पर रोष जताते हुए केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की भावनाओं से खिलवाड़ हुआ है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल से संवेदना की उम्मीद नहीं है। राहुल गांधी ने अमेठी में इंसानों की परवाह नहीं की तो केरल में जानवरों की क्या परवाह करेंगे। 

मेनका गांधी भी बरसीं  
हथिनी की मौत को पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी व्यथित हैं। आज मेनका ने पूछा कि राहुल गांधी बताएं कि क्या इस घटना पर क्या कार्रवाई की गई है। बुधवार को उन्होंने इस घटना को हत्या करार दिया था। मेनका ने कहा कि केरल देश का सबसे हिंसक राज्य है। यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं ताकि 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया राहुल का बचाव 
उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले पर बेवजह घेरा जा रहा है। केरल में जो हुआ वह बेहद अफसोसजनक है। 

दोषियों पर होगी कार्रवाई- जावड़ेकर 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की मौत को गंभीरता से लिया है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि जानवरों को पटाखे खिलाकर मारो। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें