राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर एक के बाद एक जबरदस्त वार किए। लोकसभा में स्मृति ईरानी ने करीब चार बार सोनिया गांधी का नाम लेकर हमला बोला। स्मृति ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। इसके बाद सोनिया और स्मृति के बीच संसद परिसर में करीब दो-तीन मिनट नोकझोंक हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी सदन से बाहर निकल रही थीं। उसी वक्त भाजपा सांसद सोनिया इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे। इस पर सोनिया वापस लौटीं। उन्होंने भाजपा सांसद रमा देवी से कुछ बात करने की कोशिश की। तभी स्मृति ईरानी नजदीक आईं और कहा, ''मैडम, क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं? मैंने ही आपका नाम लिया था।'' इस पर सोनिया ने स्मृति को डपटते हुए कहा, ''डोन्ट टॉक टू मी।'' इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसद और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले सोनिया गांधी को वहां से दूर ले गईं।
स्मृति ईरानी पहले भी गांधी परिवार को अलग-अलग मौकों पर घेरती रही हैं। वहीं, सोनिया गांधी अधिकतर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं देती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि इससे पहले वे कौन से मुद्दे और मौके रहे हैं, जब स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर हमला बोला है....