फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: खाली पड़ी इमारत से मिला जले हुए व्यक्ति का कंकाल, पुलिस ने कब्जे में लिया

Sun, 22 Jan 2023 12:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया, अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि शव पूरी तरह से जल चुका है। पहचान के लिए शव का डीएनए टेस्ट करना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में खाली पड़ी एक व्यवसायिक इमारत से जले हुए व्यक्ति का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस इमरात से शव बरामद किया गया है, वहां 19 जनवरी को आग लग गई थी। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि शव पूरी तरह से जल चुका है। पहचान के लिए शव का डीएनए टेस्ट करना होगा। 

विज्ञापन


सात घंटे बाद आग पर पाया गया था काबू 
अधिकरियों ने बताया कि 19 जनवरी को जिस इमारत में आग लगी थी, वह पहले से ही बहुत कमजोर थी। आग की घटना के बाद उसके किसी भी पल गिरने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में बचाव दल का कोई भी सदस्य इमारत के अंदर नहीं जा पाया, जबकि तीन लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका थी। आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने किसी के भी बचने की संभावना से इनकार किया था। 

पड़ोसियों को दिए गए नोटिस 
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग की घटना के बाद इमारत किसी भी पल गिर सकती है। ऐसे में इसके आस-पास रहने वाले लोगों को अगली सूचना तक किसी दूसरे स्थान पर जाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें