फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 15 दिन में दूसरी बार अनाथ हुई छह साल की बच्ची, सड़क हादसे में मां की मौत

Mon, 15 Feb 2021 04:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टयम
विज्ञापन
केरल के कोट्टयम में कार ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल के कोट्टयम में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक छह साल की अनाथ बच्ची ने एक बार फिर से अपनी मां को खो दिया। दरअसल, अभी दो सप्ताह पहले ही इस अनाथ बच्ची को एक दंपती ने गोद लिया था।

विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
दुर्घटना की शिकार मृतिका की पहचान 46 वर्षीय सैली के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि सैली एट्टुमानूर के मनारकाड-पट्टिथानम बाईपास के पास रविवार रात बच्ची के साथ ‘जेबरा क्रॉसिंग’ पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

एक निजी अस्पताल में बच्ची का चल रहा है इलाज
पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


बच्ची को रिश्तेदारों से मिलाने गई थी दत्तक मां
बताया जा रहा है कि सैली और उनके पति की कोई संतान नहीं थी और 15 दिन पहले ही उन्होंने बच्ची को गोदी लिया था। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सली अपने परिवार की नई सदस्य को रिश्तेदारों से मिलाने के बाद घर लौट रही थीं, इसी दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें