फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सड़क हादसे में 6 पहलवानों की मौत, ड्राइवर की तलाश जारी

Sat, 13 Jan 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे में 6 पहलवानों सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा पांच लोग जख्मी हो गए हैं। घटनास्थल से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस इस समय कर रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी एक स्थानीय प्रतियोगिता से वापस लौट रहे थे। सांगली जिले में पहलवानों की एसयूवी गाड़ी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना कादेगांव-सांगली रोड पर हुई। जब सभी पहलवान औंध गांव में आयोजित पहलवानी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे और उन्हें सांगली के कुंदल जाना था। इसी बीच उनकी गाड़ी गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें पांच पहलवानों सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 

घायलों का इलाज राज्य के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। चिचनी-वांगी पुलिस स्टेशन में ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला सदर्ज कर लिया है। अधिकारी का कहना है कि ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें