फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: बीच समुद्र छह मछुआरों पर हमला और लूट; अन्नामलाई ने जयशंकर को लिखी चिट्ठी

Thu, 16 Feb 2023 04:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। 
विज्ञापन
Tamil Nadu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के नागापत्तिनम के छह मछुआरों पर बीच समंदर हमला किया गया। इतना ही नहीं, उनके साथ लूट का घटना को भी अंजाम दिया गया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। वारदात समुद्र के बीच कैलिमेरे (कोडियाकरई) के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना में सभी छह मछुआरों को चोटें आई हैं। इससे गांव में भी तनाव का माहौल है। आरोपी ने घटना में घायल एक मछुआरे की तीन उंगलियां काट दीं। उसकी पहचान मुरुगन के रूप में हुई है। दावा किया जा रहा है कि हमलावर श्रीलंका से हो सकते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मछुआरे 14 फरवरी की रात नांबियारनगर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। वे समुद्र के बीच में प्वाइंट कैलिमेरे के दक्षिणपूर्व की ओर पहुंचे ही थे कि चार बोट से कुछ लोग आए और उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान मुरुगन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसकी तीन उंगलियां काट दीं। लुटेरों ने मछुआरों के पास से जीपीएस, मोबाइल फोन और मछली पकड़ने की जाल छीन लिया। 

घायलों का का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पहले उनका पशपवनम प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें नगापत्तिनम के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें