महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक की तिपहिया को टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे तिपहिया रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो छात्रों और दो महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।