फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में छह की मौत, इमारत ढही

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुवरूर से करीब 28 किलोमीटर दूर मन्नारगुड़ी में पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को हुए एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। दमकल और बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इकाई में पटाखा बनाने की सामग्री को संभालते वक्त इकाई में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में इस फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जिस इमारत में यह इकाई थी वह ढह गयी और इसका एक हिस्सा समतल हो गया।  बचाव अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के प्रभाव के चलते चार लोग बाहर जा गिरे और दो लोग मलबे के नीचे दब गये। सभी की मौत हो गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें