फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Action: एनएचएआई के जीएम सहित छह लोग घूसखोरी में गिरफ्तार, सीबीआई ने 1.1 करोड़ रुपये किए बरामद

Mon, 04 Mar 2024 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने डिजिटल उपकरणों के अलावा रिश्वत की रकम सहित 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने काले और भोपाल की निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन के गिरफ्तार अफसरों व कर्मचारियों  समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने रिश्वत मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनएचएआई के महाप्रबंधक सह परियोजना निदेशक अरविंद काले व डीजीएम बृजेश कुमार साहू शामिल हैं। निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्रालि. के निदेशक अनिल बंसल व कुणाल बंसल, दो कर्मचारी छतर सिंह लोधी और सी कृष्णा भी गिरफ्तार किए गए हैं।

सभी को नागपुर में आउटर रिंग रोड परियोजना मामले में 20 लाख रुपये की रिश्वत में दबोचा गया है। सीबीआई ने डिजिटल उपकरणों के अलावा रिश्वत की रकम सहित 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने काले और भोपाल की निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन के गिरफ्तार अफसरों व कर्मचारियों  समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

सीबीआई को मिला था इनुपट

विज्ञापन

आरोपियों के नागपुर, भोपाल और हरदा सहित विभिन्न कार्यालयों और आवासों पर देर रात तक तलाशी जारी रही। एजेंसी को इनपुट मिला था कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में निर्माण कार्य में लगी कंपनी का एक निदेशक कथित तौर पर कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों को अनुचित लाभ देने के लिए रिश्वत दे रहा था। इसमें पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करना, बिलों की प्रक्रिया और सुचारु प्रगति शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें