फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में पुलिस छापेमारी में हथियारों के साथ छह नक्सली गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 11:23 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
नक्सली (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

तेलंगाना में सोमवार को हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप में नक्सली संगठन भाकपा (माले) जनशक्ति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला राज्य के राजन्ना सिरसिल्ला जिले का है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने थंगलापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए।

जिला पुलिस अधीक्षक राहुल हेगडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन छह नक्सलियों के पास से दो रिवाल्वर, पांच गोलियां, छह मोबाइल फोन और दो बाइक के अलावा पार्टी साहित्य भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की उम्र 26 से 56 वर्ष के बीच है और ये लोग धमकी भरे पत्र भेजकर लोगों से जबरन वसूली करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें