फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, वरिष्ठ कमांडर समेत 10 उग्रवादी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 10:30 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
इंफाल घाटी में सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में असम राइफल्स ने एक प्रतिबंधित संगठन के वरिष्ठ कमांडर सहित10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक अक्टूबर को चुराचांदपुर के जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
विज्ञापन


अर्धसैनिक बल की ओर से जारी बयान में कहा गया, असम राइफल्स ने एक अक्टूबर को 'ऑपरेशन सॉन्गकोट' के तहत यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के वरिष्ठ कमांडर जामखोगिन गुइते लुफो उर्फ ‘पेप्सी’ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नौ अन्य उग्रवादियों को भी इस अभियान में पकड़ा गया।

असम राइफल्स ने कहा, यह सफल अभियान चुराचांदपुर और जिरीबाम में यूकेएनए के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को दोहराता है। 
विज्ञापन


मणिपुर के अधिकारियों के अनुसार यूकेएनए कमांडर पर जनवरी 2024 में बिष्णुपुर जिले में मीतई समुदाय के चार लोगों (एक पिता-पुत्र सहित) की हत्या में शामिल होने का आरोप है। मई 2023 से मणिपुर में मीतई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें