फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys Prize: छह प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं को इंफोसिस पुरस्कार से किया गया सम्मानित, इन लोगों को मिला सम्मान

Sat, 07 Jan 2023 10:27 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बेंगलुरु

सार

समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर शफी गोल्डवेसर ने पुरस्कार विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Infosys Prize - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने शनिवार को एक समारोह में छह अलग-अलग श्रेणियों में अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंफोसिस पुरस्कार 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। यह पुरस्कार मानविकी में सुधीर कृष्णास्वामी, गणितीय विज्ञान में महेश काकड़े, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान में सुमन चक्रवर्ती,सामाजिक विज्ञान में रोहिणी पांडे और भौतिक विज्ञान में निसीम कानेकर को दिया गया।

विज्ञापन


इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि विजेताओं द्वारा किए गए शोध कार्य का सुलभ स्वास्थ्य देखभाल और निदान, समावेशी आर्थिक एवं सामाजिक नीति डिजाइन, हमारे मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर समझ के अलावा भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक राजनीति की रक्षा कैसे करता है, के क्षेत्रों में संभावित प्रभाव पड़ता है।

एक लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि से किया सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर शफी गोल्डवेसर ने पुरस्कार विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर इंफोसिस साइंस फाउंडेशन के अध्यक्ष के गोपालकृष्णन ने कहा कि इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने भारत और दुनिया के विकास के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को उजागर करने के लिए इंफोसिस पुरस्कार की स्थापना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें