फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में छह ड्रग तस्कर और पोस्त की खेती करने वाले चार लोग पकड़े, दो उग्रवादी भी किए गए गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 10:56 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर हिंसा के बाद से लगातार सुरक्षा बल उग्रवादियों और तस्करों पर अंकुश लगा रहे हैं। कांगपोकपी जिले में छह ड्रग तस्करों और चार पोस्त की खेती करने वालों को गिरफ्तार किया गया। दो जिलों में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षा बल लगातार नशा तस्करों और उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को छह ड्रग तस्कर, पोस्त की खेती करने वाले चार लोगों को पकड़ा। इसके साथ ही दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


कांगपोकपी जिले में छह ड्रग तस्करों और चार पोस्त की खेती करने वालों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि ड्रग तस्करों की पहचान खैखाओ किपगेन उर्फ जॉन (40), लेटगौमांग टौथांग उर्फ अमोन (33), आबी बराल (28), जितेन खरका (22), एल एच रानीरौ (42) और लिआ चाओ (44) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 174 साबुन के डिब्बों में छिपाया गया ब्राउन शुगर और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें: नरगुंडी स्टेशन के पास मरम्मत कार्य तेज; कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे हुए थे बेपटरी
विज्ञापन


वहीं कांगपोकपी जिले के सोंगजांग गांव में अवैध पोस्त की खेती में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जांगगौलेन किपगेन (41), लेटगिनलाल किपगेन (41), कामगिनलेन किपगेन (25) और थांगमिनलेन किपगेन (34) के रूप में हुई।

उधर दो जिलों में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने रविवार को जिरीबाम जिले के निंगसिंगखुल से थोइदम सुरेश सिंह उर्फ लेम्बा (34) नामक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। संगठन के एक अन्य उग्रवादी की पहचान सलाम मालेमंगनबा सिंह उर्फ वांगलेन (23) के रूप में हुई। उसे शनिवार को बिष्णुपुर जिले के उपोकपी से पकड़ा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एटीएम से पैसे निकालना महंगा, न्यूनतम बैलेंस के नियम सख्त; इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर

इसके अलावा टेंग्नौपाल जिले में मोलनोम-सेनाम इलाके से आईईडी, हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया गया। आईईडी के अलावा तीन देशी भारी मोर्टार लांचर, दो 7.62 एमएम और 7.65 एमएम देशी पिस्तौलें और मैगजीन, चार एके-47, छह एसएलआर और छह 12 बोर कारतूस और 200 ग्राम बारूद जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आईईडी को नष्ट कर दिया गया और बचे हुए हिस्से को टेंग्नौपाल पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया गया। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें