फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Singapore: सिंगापुर के राष्ट्रपति का अगले हफ्ते भारत दौरा, ऊर्जा-कौशल विकास जैसे क्षेत्रों पर होगी बात

Sun, 12 Jan 2025 05:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

यह साल भारत-सिंगापुर संबंधों के लिए अहम रहने वाला है। इस अवसर को मनाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। साल के आखिर में सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग भी भारत का दौरा करने की उम्मीद है। भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक का अगला दौर भी कुछ महीनों बाद होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम - फोटो : ANI/X@MEAIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम 15 जनवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा भारत और सिंगापुर के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। इस यात्रा से भारत-सिंगापुर संबंधों के नए शिखर पर पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान ऊर्जा, औद्योगिक पार्क और कौशल विकास जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह साल भारत-सिंगापुर संबंधों के लिए अहम रहने वाला है। इस अवसर को मनाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। साल के आखिर में सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग भी भारत का दौरा करने की उम्मीद है। भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक का अगला दौर भी कुछ महीनों बाद होगा। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, बीते साल मंत्रीस्तरीय बैठक और पीएम नरेंद्र मोदी की सितंबर 2024 में सिंगापुर यात्रा के बाद भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया। 

सितंबर 2024 में पीएम मोदी ने की थी सिंगापुर की यात्रा
इससे पहले, पीएम मोदी ने सितंबर 2024 में सिंगापुर की यात्रा की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात की। पीएम ने उनसे कौशल विकास, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और कनेक्टिविटी सहित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला पर केंद्रित रही।
विज्ञापन


पीएम मोदी और समकक्ष वोंग ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा कर संतोष जताया
इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने भारत और सिंगापुर के साझा इतिहास, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित दोस्ती की लंबी परंपरा और कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को स्वीकार किया। उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों से लोगों के बीच और सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें