28 जनवरी, 2019 को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान जगुआर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट की जान बच गई। यह एक ऐसा विमान है जो उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के भी आदेश दिए। इनका क्रैश होना एक बड़ा नुकसान है। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का एयरबेस से संपर्क टूट गया और ये विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया। चलिए जानते हैं बीते चार सालों में नौसेना के कितने विमान क्रैश हुए और इनमें कितनी जानें गईं-
5 जून, 2018
गुजरात के मुंद्रा में भारतीय नौसना का विमान क्रैश हुआ और पायलट की भी मौत हो गई।
8 जून, 2018
जामनगर एयरबेस पर लड़ाकू जगुआर विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सुरक्षित रहा।
18 जुलाई, 2018
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एमआईजी-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया और इस हादसे में पायलट की जान चले गई।
4 सितंबर, 2018
राजस्थान के जोधपुर में एमआईजी 27 क्रैश हो गया और पायलट सुरक्षित रहा।
21 नवंबर, 2018
तेलंगाना के यदादरी-भुवनागिरी जिले में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट घायल हो गया।
28 जनवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सुरक्षित रहा।
आईएएफ (भारतीय एयरफोर्स) विमान क्रैश
- 2015-16 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।
- 2016-17 में 10 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 29 लोगों की जान गई।
- 2017-18 में 6 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई।
- 2018-19 में 7 विमान क्रैश हुए। इस दौरान 2 लोगों की जान गई।
सोर्स- मीडिया रिपोर्ट्स, रक्षा मंत्रालय द्वारा लोकसभा में बताए गए आंकड़ें।