फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU: सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया सबसे छोटा मानव कैप्सूल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह

Wed, 15 Feb 2023 06:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (एसपीसीओपीएस) के कुल 70 छात्रों ने नौ दिसंबर, 2022 को कैंपस में जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक मानव कैप्सूल बनाया।
विज्ञापन
Sikkim Professional University Students - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज को यह उपलब्धि जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सबसे छोटा मानव कैप्सूल बनाने के लिए मिली है। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (एसपीसीओपीएस) के कुल 70 छात्रों ने नौ दिसंबर, 2022 को कैंपस में जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक मानव कैप्सूल बनाया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने तीन जनवरी को इस रिकॉर्ड की पुष्टि की और 13 फरवरी को सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (एसपीसीओपीएस), सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की इस उपलब्धि पर एसपीयू के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, सिक्किम प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. सूरज शर्मा, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विभिन्न गठित कॉलेजों के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें